कंपनी की प्रमुख परियोजनाओं में शाहपुरा स्थित हिल व्यू फार्म्स, सांभर क्षेत्र का एएम हेरिटेज सिटी एंड फार्म्स तथा खाटू श्याम मंदिर के निकट विकसित एएम श्याम नगरी शामिल हैं। इन परियोजनाओं में पारंपरिक प्लॉटिंग के साथ लाइफस्टाइल और सामुदायिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
Real Estate Sector: आज हर शख्स अपने घर अपनी छत का सपना संजोये हुए है।इस सपने को पूरा करने के लिए भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। पिछले एक दशक के दौरान बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।जहां पहले निवेशकों का फोकस केवल जमीन और संपत्ति खरीदने तक सीमित था, वहीं अब बेहतर जीवनशैली, वेलनेस और सामुदायिक सुविधाएं भी निवेश के महत्वपूर्ण
पैमाने बनते जा रहे हैं। लोग अपने आसपास तमाम मूलभूत सुविधाएं पाने के लिए अच्छी जगहों का चयन करना चाहते हैं।इसी बदलते ट्रेंड के बीच एएम रियल्टी सॉल्यूशंस ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
वर्ष 2014 में स्थापित एएम रियल्टी सॉल्यूशंस ने शुरुआत से ही कानूनी रूप से स्वीकृत और पारदर्शी परियोजनाओं पर जोर दिया।कंपनी के अनुसार, उसने राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों में 15 से अधिक परियोजनाओं का विकास किया है।इन परियोजनाओं के जरिए हजारों निवेशकों और परिवारों को भूमि एवं रियल एस्टेट निवेश के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।
रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास ने निवेश के नए केंद्र तैयार किए हैं। स्मार्ट सिटी मिशन, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) जैसी परियोजनाओं ने कई क्षेत्रों की विकास संभावनाओं को बढ़ाया है।एएम रियल्टी ने भी अपनी परियोजनाओं का विस्तार ऐसे ही उभरते इलाकों में किया।
खाटू श्याम मंदिर के निकट संभावनाएं
कंपनी की प्रमुख परियोजनाओं में शाहपुरा स्थित हिल व्यू फार्म्स, सांभर क्षेत्र का एएम हेरिटेज सिटी एंड फार्म्स तथा खाटू श्याम मंदिर के निकट विकसित एएम श्याम नगरी शामिल हैं। इन परियोजनाओं में पारंपरिक प्लॉटिंग के साथ लाइफस्टाइल और सामुदायिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
इसी क्रम में गोवा के कोंकण क्षेत्र में विकसित ‘अरण्यम एस्टेट’ को कंपनी ने वेलनेस टाउनशिप के रूप में प्रस्तुत किया है।रियल एस्टेट सेक्टर में वेलनेस आधारित प्रोजेक्ट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे कंपनी की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अब निवेशक केवल संपत्ति के मूल्यवृद्धि की संभावना नहीं देखते, बल्कि स्वास्थ्य, प्राकृतिक वातावरण और बेहतर जीवनशैली जैसे
पहलुओं को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
एएम रियल्टी सॉल्यूशंस के संस्थापक खुशाल चोपड़ा का कहना है कि आज निवेशक केवल संपत्ति नहीं, बल्कि बेहतर अनुभव, स्वास्थ्य और
जीवन गुणवत्ता में निवेश कर रहे हैं
कंपनी का उद्देश्य ऐसे समुदाय विकसित करना है जो आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ लोगों के जीवन को भी समृद्ध बनाएं।
रियल एस्टेट क्षेत्र में योगदान के लिए कंपनी और उसके नेतृत्व को विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुके हैं।उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि आने वाले वर्षों में लाइफस्टाइल और वेलनेस आधारित परियोजनाएं भारतीय रियल एस्टेट बाजार की दिशा तय करने में
महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा